फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   18 absconding from Quarantine Center in Sonbhadra, ADM orders SDM to register a case

सोनभद्र में क्वारंटीन सेंटर से 18 फरार, एडीएम ने एसडीएम को केस दर्ज कराने का  दिया आदेश

Wed, 22 Apr 2020 05:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 22 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
18 absconding from Quarantine Center in Sonbhadra, ADM orders SDM to register a case
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के संत कीनाराम पीजी कॉलेज लोढ़ी में बने क्वारंटीन सेंटर से 18 लोग भाग गए। सदर एसडीएम और सीओ ने सेंटर का निरीक्षण किया तो मामला सामने आया। बुधवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम को फरार सभी लोगों और इसके लिए जिम्मेदार नोडल अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


सदर एसडीएम यमुनाधर चौहान और सीओ राजकुमार त्रिपाठी 20 अप्रैल को संत कीनाराम पीजी कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंच तो पता चला कि क्वारंटीन 300 लोगों में से 18 लोग फरार हैं। एडीएम ने बताया कि सेंटर से भागने वालों में झारखंड, अमरोहा, मिर्जापुर, मध्य प्रदेश के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने इस बारे में वहां ड्यूटी पर तैनात भरत यादव अवर अभियंता पीएमजीएसवाई लोनिवि एवं अन्य सह कर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि 17 अप्रैल को ही सभी सेंटर से भाग गए थे। उस समय प्रेम शंकर अवर अभियंता पीएमजीएसवाई लोनिवि की ड्यूटी थी। लेकिन कई दिनों से उनके ड्यूटी पर नहीं आने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि जांच आख्या से स्पष्ट है कि नामित नोडल अधिकारी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं रख रहे हैं। कर्मियों ने फरार लोगों के बारे में अधिकारियों को जानबूझकर सूचना नहीं दी। एडीएम ने बताया कि एसडीएम को फरार सभी 18 व्यक्तियों एवं इस मामले के लिए जिम्मेदार नोडल अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed