{"_id":"5ce19807bdec2207237e2d34","slug":"171558288391-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर पहुंच दुल्हे के साथ बारातियों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर पहुंच दुल्हे के साथ बारातियों ने डाले वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंत नगर से सटे बरकरा गांव में रविवार को दुल्हे डा. रूपेश चतुर्वेदी के साथ बरातियों ने पहुंच कर मतदान किया। इसके बाद बराती वैवाहित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार के आरा जिले के लिए रवाना हुए।
बताते चलें कि 19 मई को बरकरा गांव निवासी डॉ. रूपेश चतुर्वेदी की शादी बिहार के आरा जिले के भोजपुर (बिहिया) निवासी दीपिका पांडेय के साथ तय है। दूरी अधिक होने की वजह से बारातियों को अलसुबह बिहार के लिए रवाना होना था। लेकिन दुल्हे ने निर्णय लिया कि मतदान करने के बाद ही वह शादी करने के लिए जाएंगे। उन्होंने अपने परिवार के साथ ही गांव के अन्य लोगों को लेकर सुबह सात बजे मतदान केंद्र पर पहुंच कर लाइन में खड़े हो गए। घंटे भर लाइन में खड़े होकर बरातियों ने बारी-बारी से मतदान किया। इसके बाद वे लोग बिहार के लिए रवाना हुए। डॉ. रूपेश चतुर्वेदी ने कहा कि मतदान सबसे बड़ा दान होता है, इसलिए वह निर्णय लिए कि मत का दान करने के बाद शादी करेंगे।