फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नगवां, तरावां, बड़हर की टीमें पहुंची अगले चक्र में

नगवां, तरावां, बड़हर की टीमें पहुंची अगले चक्र में

Fri, 17 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
नगवां, तरावां, बड़हर की टीमें पहुंची अगले चक्र में

विज्ञापन
सोनभद्र। न्यू बजरंग स्पोर्टिंग क्लब तरावां की तरफ से खेले जा रहे बाबा हरिनारायण ब्रह्मदेव कप कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को नगवां, तरावां और बड़हर एकादश की टीमों ने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। बड़हर एकादश के मनीष, नगवां के बिराज, न्यू बजरंग स्पोर्टिंग क्लब तरावां के रोहित पांडेय को मैन आफ द मैच के खिताब से पुरस्कृत किया गया।

पहला मैच बड़हर एकादश और बढ़ौली ब्रदर्स राबटर्सगंज के बीच खेला गया। बढ़ौली ब्रदर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़हर एकादश की टीम ने सात विकेट शेष रहते जरूरी रन बनाकर मैच जीत लिया। इससे पूर्व बडग़ांव और नगवां के बीच मुकाबला हुआ। नगवां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी बडग़ांव की टीम 80 रन पर सिमट गई। इसी तरह तीसरे मैच में शंभू सरोवर महादेव तरावां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। जवाब में उतरी न्यू बजरंग स्पोर्टिंग क्लब ने सात विकेट शेष रहते लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। मुख्य अतिथि बद्री देव पांडेय, प्राचार्य विजयशंकर देव पांडेय, सच्चिदानंद देव पांडेय, अधिवक्ता ब्रजेश देव पांडेय ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। अमित कुमार पांडेय ने कमेंट्री की। मुख्य संरक्षक विनय किशोर देव, अध्यक्ष प्रदीप देव पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मिथिलेश देव, जयहिंद चौबे, आनंदनारायण, अजयशेखर, सुरेंद्र, मनीष, हिमांशु देव, शिवेंद्र, मनोज शर्मा, दीपू, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed