फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हत्या की जांच एनआईए से कराने के लिए प्रदर्शन

हत्या की जांच एनआईए से कराने के लिए प्रदर्शन

Fri, 22 Feb 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच एनआईए से कराने के लिए प्रदर्शन
सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या की जांच एनआईए से कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि 25 अक्तूबर को चोपन में इम्तियाज अहमद की हत्या कर दी गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस घटना में शामिल कई अभियुक्तों को पकड़ नहीं सकी है। आरोपियों को अपना बचाव करने का पूरा मौका मिल रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या से शामिल नामजद अभियुक्तों पर जो कार्रवाई अमल में लाई गई है तथा जिसकी तफ्तीश चल रही है, वह पर्याप्त नहीं है। हत्या में नक्सली व्यक्ति एवं खनन व्यवसायी ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या कराई है। प्रशासन अभियुक्तों को बचाने का प्रयास कर रहा है। चेयरमैन की हत्या से जिले के समस्त जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भयभीत हैं। ऐसी स्थिति में घटना की जांच एनआईए द्वारा कराया जाए। भूषण प्रताप सिंह, रामलखन शुक्ला, शंभू यादव, इंद्रजीत गुप्ता, कन्हैया, मनोज कन्नौजिया, शंभू गिरि, कृपाशंकर गिरि, महेंद्र गिरि, राजा गिरि, सुरेंद्र त्रिपाठी, अमित सिंह, राजेश सिंह, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed