फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   झंडा लगाकर अपना परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम शुरू

झंडा लगाकर अपना परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम शुरू

Tue, 12 Feb 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
झंडा लगाकर अपना परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम शुरू
सोनभद्र। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने को लेकर मंगलवार को अपना परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम की शुरूआत कोन क्षेत्र मेें हुई। भाजपा के पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा का झंडा और स्टिकर लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। यहां उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में फिर मोदी सरकार को बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से जुट जाएं। हर बूथ पर झंडा लगाते हुए केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं को बताएं। मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। केंद्र व प्रदेश की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर झंडा व स्टिकर लगाने की कड़ी में जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के आवास पर झंडा लगाया और फिर वहां से बूथों के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शिव कुमार गुप्ता, वंशीधर, संजय चतुर्वेदी, सुशील चतुर्वेदी, विनय कन्नौजिया, कृष्णकांत, भोजराज कन्नौजिया, अब्दुल मोतल्ली, सुरेंद्र, मुन्नीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed