{"_id":"5c5f19dfbdec22736e4ec7f9","slug":"171549736415-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैमिली काउंसिलिंग से सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैमिली काउंसिलिंग से सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। कार्य स्थल पर कर्मियों के सुरक्षित काम करने में उनके परिजनों की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के निगाही क्षेत्र ने शुक्रवार को फैमिली काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। खदान और वर्कशाप में कार्यरत कर्मियों एवं उनके परिवार को सुरक्षा एवं बचाव कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों की पत्नी और बहनों समेत 75 महिलाओं ने भाग लिया।
उप निदेशक खान सुरक्षा वाराणसी क्षेत्र आरके सिंह, निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक (खनन) हरीश दुहान, कोलियरी मैनेजर जी सेनापति, एरिया सेफ़्टी मैनेजर राकेश कुमार और स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) कविता गुप्ता ने विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव उपायों के बारे में समझाया। आरके सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के सुरक्षित काम करने के लिए जरूरी है कि वे तनाव रहित रहें। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को निगाही खदान व्यू पाइंट ले जाकर कोयला खदान और वहां तैनात भारी मशीनों (एचईएमएम) की कार्यप्रणाली करीब से दिखाई गई।