फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सिंगरौली विद्युत गृह ने शत प्रतिशत पीएलएफ पर किया पावर जनरेशन

सिंगरौली विद्युत गृह ने शत प्रतिशत पीएलएफ पर किया पावर जनरेशन

Sat, 12 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिंगरौली विद्युत गृह ने शत प्रतिशत पीएलएफ पर किया पावर जनरेशन
शक्तिनगर/बीजपुर। एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने शनिवार को रिहंद और सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन का दौरा किया। सिंगरौली परियोजना की ओर से माह नवंबर और दिसंबर में शत प्रतिशत पीएलएफ पर पावर जनरेशन करने पर बधाई दी। रिहंद परियोजना के हेलीपैड पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर के के सिह, कार्यकारी निदेशक ए के तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक रिहंद ए के मुखर्जी एवं मुख्य महाप्रबंधक शक्तिनगर देबाशीष सेन ने आगवानी की। पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने गुरदीप सिंह को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी। कार्यकारी निदेशक ने परियोजना के शिवालिक अतिथि गृह में पहुंच कर नये मोबाइल चिकित्सा वैन को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने मिटिहनी ऐश डाइक एवं सेफ्टी पार्क का निरीक्षण किया। 0.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, नवनिर्मित सेवा भवन स्टेज 3 एवं एमजीआर में स्थित नये एमजीआर कार्यशाला का उदघाटन भी किया। इसी क्रम में गुरदीप सिंह ने सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के मेन प्लांट साइट का जायजा लिया। ट्रैक हॉपर, कोल यार्ड और कंट्रौल रूम का हाल जाना। उन्होंने एनटीपीसी मोबाइल ऐप लांच किया। उन्होंने एनटीपीसी सिगरौली द्वारा माह नवम्बर व दिसंबर में शत प्रतिशत पीएलएफ पर पावर जनरेशन की बधाई दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक रंजन कुमार, महाप्रबंधक जी सी चौकसे, महाप्रबंधक एम रमेश, महाप्रबंधक ए के चट्टोपाध्याय, के एस मूर्ति, ई नंद किशोर, कामेश्वर प्रसाद, एच के वर्मा, के सी त्रिपाठी, महाप्रबंधक मोहित भार्गव, आलोक गुत्ता, संजय मिश्रा तथा एस मैथ्यू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed