फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हिन्दी में कार्य करने पर दिया गया बल

हिन्दी में कार्य करने पर दिया गया बल

Fri, 28 Dec 2018 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
हिन्दी में कार्य करने पर दिया गया बल
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन में शुक्रवार को परियोजना के राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वार्षिक तृतीय त्रैमासिक बैठक प्रशासनिक भवन के मंथन सभागार में संपन्न की गई। इसमें हिंदी में कार्य किए जाने पर बल दिया गया। रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक एके मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान वर्ष 2018-19 के कार्य योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एके मुखर्जी ने सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विभाग के कार्यों का संपादन अधिक से अधिक हिंदी भाषा में संपन्न कराने तथा हिंदी कार्यों का रिकार्ड भी रखें का निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव एवं सहायक प्रबंधक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने हिंदी में कार्यालयीन कामकाज शत प्रतिशत हिंदी में करने, हिंदी व अंग्रेजी पत्रों का जवाब हिंदी में भेजने, ई-मेल हिंदी में भेजने सहित समस्त कार्य हिंदी में करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त वॉयस टाइपिंग की भी जानकारी प्रदान की गई । बैठक में महाप्रबंधक रंजन कुमार, महाप्रबंधक एम रमेश, डॉ. एके ठाकुर, राजेंद्र सिंह, हरीश चंद्र वर्मा, यूके श्रीवास्तव, नंद किशोर, एनके सिंह, एसपी गुप्ता, देबाशीष मंडल, विधान कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed