फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मरीजों का उपचार, गरीबों में कंबल, कर्मियों को वस्त्र बांटा

मरीजों का उपचार, गरीबों में कंबल, कर्मियों को वस्त्र बांटा

Wed, 26 Dec 2018 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
मरीजों का उपचार, गरीबों में कंबल, कर्मियों को वस्त्र बांटा
सोनभद्र। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मंगलवार को जिले भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों को कंबल और मरीजों को फल वितरित किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बांटे गए। विद्यालयों में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर बाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कैंप लगाया गया। इसमें सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। योजनाओं के आनलाइन आवेदन लिये गए। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, ईओ प्रदीप गिरि, समेत अन्य मौजूद रहे। क्षय रोग विभाग की ओर से जिले के 25 स्थानों पर क्षय रोग नियंत्रण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने लोगों को क्षय रोग से निजात और उससे संचालित योजनाओं के बारे में बताया। भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यालय में अटल की जयंती मनी। यहां संस्थापक रामकृष्ण पाठक, बच्चा लाल, प्रह्लाद, संजय, विजई, पल्लन, पार्वती, प्रीती मौजूद रहीं। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के कार्यालय पर पूर्व पीएम अटल और मदन मोहन मालवीय की जंयती मनाई गई। यहां गिरीश पांडेय, विकास पांडेय, विनय त्रिपाठी, अशोक पाठक, मूरली चौहान, लुकमान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

चोपन: नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन स्वास्थ्य कार्ड का वितरित हुआ। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। यहां प्रशासक राजकुमार, ईओ महेंद्र कुमार सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, सोनी जैन, पूर्व चेयरमैन विजय अग्रहरि, बृजराज, मनोज शुक्ला, पंकज, दीपक, अमित मौजूद रहे। घोरावल: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती पर नगर पंचायत व सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर लगा। यहां सफाई कर्मियों व उनके परिवार के करीब सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। दवाएं दी गईं। कर्मियों को ट्रैक सूट, मास्क, जूता व दस्ताना दिया गया। सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। यहां परीक्षण में टीबी के चार मरीज पाए गए जिन्हें दवाएं व आवश्यक परामर्श दिया गया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, बीईओ उदयचंद्र राय, डॉ. मुन्ना प्रसाद, डॉ. यशु शुक्ला, डॉ. राकेश सिंह मौजूद रहे। म्योरपुर: पूर्व पीएम अटल के जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल, गरीबों को कंबल बांटा। यहां दीपक सिंह, सुजीत कुमार सिंह, आशीष अग्रहरि, वीरेंद्र सोनी, पुष्पेंद्र अग्रहरि, अभय अग्रहरि, अमित रावत मौजूद रहे। दुद्धी: पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती पर सीएचसी के बाहर कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया गयसा। यहां डॉ. आरजी यादव, डॉ. आलम, डॉ. गौरव ने मरीजों का उपचार किया। तहसील परिसर में गरीबों को कंबल बांटा गया। इस दौरान वृद्घा सुलोचिनी देवी निवासी वार्ड तीन अचेत होकर गिर गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहसील परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। गरीबों को कंबल बांटा गया। यहां विपिन बिहारी, मनोज सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, अंजनी पांडेय, नंदलाल अग्रहरि, निल्लू खां, मनोज मिश्रा, राफे खां, मोनू सिंह मौजूद रहे। उधर भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयंती धूमधाम से मनी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव ने स्व. अटल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां अटल के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा हुई। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर आरजू सिंह, मिथिलेश कुमार गौतम, जगजीत सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, मृत्युंजय यादव मौजूद रहे। ओबरा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर मंगलवार को शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में गोष्ठी हुई। इसमें प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी ने अटल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। यहां दो दिवसीय कविता पाठ, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान लालबहादुर यादव, सुमन श्रीवास्तव, मुकुंद सिंह गौर, प्रमोद चौबे, विनीत श्रीवास्तव, श्वेता द्विवेदी, मुन्ना लाल जायसवाल मौजूद रहे। राष्ट्रगान से समारोह पूर्ण हुआ। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य अनिल कुमार तिवारी ने प्रमाण पत्र दिया। नगर पंचायत कार्यालय में अटल की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनी। यहां अध्यक्ष प्रानमती देवी, सभासद विकास सिंह, आनंद जायसवाल, चंद्रमणि सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed