फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बेमियादी धरने देकर कामगारों ने किया प्रदर्शन

बेमियादी धरने देकर कामगारों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बेमियादी धरने देकर कामगारों ने किया प्रदर्शन
ओबरा। सुभाष तिराहे पर सोमवार को जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के चलाए जा रहे बेमियादी धरना के 44वें दिन कामगारों ने शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। समिति के उपाध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने कहा कि मजदूर नेताओं की कार्यशैली पर अंगुली उठाकर शासन प्रशासन ने मजदूर हितों को कुचलने का काम किया है। श्रम कानून के दायरे में आने वाले नियमों की अनदेखी करने वाले भ्रष्ट लोगों की पोल खोलने वालों का शोषण किया जाना बेहद शर्मनाक है जिस पर संवेदनशीलता के साथ न्यायिक कार्रवाई होनी चाहिए। समिति के कोषाध्यक्ष नमाज अहमद ने कहा कि जिले में न्याय व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। धरने में रविंद्र यादव, मकसूद अंसारी, मारवाड़ी, रवि बग्गा, विवेक कुमार मिश्रा, संतोष कुमार गुप्ता, जय कुमार, तारकेश्वर शुक्ला, देवेंद्र कुमार, तारा देवी, पार्वती देवी, सुनीता जायसवाल, गुड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed