{"_id":"5b33cb7f4f1c1b36208b559a","slug":"171530121087-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में मौत के छांव में पढ़ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में मौत के छांव में पढ़ रहे बच्चे
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के कई परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी खतरे में पढ़ने को विवश हैं। वजह स्कूल के ऊपर हाइटेंशन बिजली की तार गुजरी हुई है। शिक्षकों के साथ बच्चे भी इन बिजली की तारों को लेकर हमेशा भयभीत रहते हैं।
राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में परिषदीय 1810 प्राथमिक एवं 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई स्कूलों के ऊपर से हाइटेंशन तार गुजर रहा है। राबर्ट्र्सगंज नगर से सटे सजौर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से तार गुजर रहा है। यहीं हाल घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरसोत, चतरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पवनी का है। इसके अलावा जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित कई स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। जिन स्कूलों के ऊपर से तार गुजर रहे है वहां तैनात शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों से तारों को हटवाने की मांग कर चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। आंधी-बारिश शुरू होने पर शिक्षक, अध्यनरत बच्चों और उनके अभिभावकों को इस बात का भय बना रहता है कि कहीं तार टूटकर स्कूल पर न गिर पड़े। क्योंकि अगर तार टूटकर स्कूलों पर गिरा तो बड़ी घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि बिजली विभाग के एक्सईएन से स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संबंध में वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।