फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में चले ईट पत्थर

प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में चले ईट पत्थर

Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में चले ईट पत्थर
चुर्क (सोनभद्र)। पुलिस चौकी क्षेत्र के बबुरी गांव में शुक्रवार को इंदिरा आवास के निर्माण को लेकर प्रधान संजय और पूर्व प्रधान माथुर के समर्थकों में मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने पत्थर से प्रधान का कार क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्ष से तीन आठ घायल हो गए। घटनास्थल पर फोर्स के साथ सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी पहुंचे तो विवाद करने वाले भागने लगे। दौड़ाकर पुलिस ने विवाद करने के आरोप में चार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ लोगों का आवास के लिए चयन किया गया है। विवादित भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा आवास का निर्माण कार्य कराए जाने की बात को लेकर प्रधान संजय और पूर्व प्रधान माथुर के समर्थकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर डॉयल 100 की फोर्स पहुंच गई। लेकिन वहां का माजरा देख पुलिस कर्मियों की बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सूचना पर फोर्स के साथ सीओ, राबर्ट्सगंज कोतवाल भारत भूषण तिवारी, चुर्क चौकी इंचार्ज कुमार संतोष घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। मारपीट में प्रधान के पक्ष से लालती (27), पप्पू (22), अजीत (18), अनिल (23) और पूर्व प्रधान की तरफ से कलावती (50), रामरेखा (55), संदीप (26) और गुड्डी (45) घायल हो गई। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कहा कि विवाद करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed