फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनपरा 33/11केवी उपकेंद्र जल्द होगा चालू

अनपरा 33/11केवी उपकेंद्र जल्द होगा चालू

Wed, 10 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अनपरा 33/11केवी उपकेंद्र जल्द होगा चालू
लो वोल्टेज और बिजली कटौती की किचकिच से अनपरावासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। अनपरा के डिबुलगंज में बन रहा विद्युत उपकेंद्र जनवरी के अंतिम सप्ताह में कार्य करने लगेगा । इसके अलावा उपकेंद्र से बीना तक बिजली के खम्भे व तार लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि डिबुलगंज में 33/11 केवी उपकेंद्र का भवन छह माह से तैयार हो रहा था। जो अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है।इसके अलावा उपकेंद्र में उपकरणों और संयंत्राें को भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा दो दिन से बीना स्थित विद्युत उपकेंद्र से डिबुलगंज विद्युत उपकेंद्र के बीच लाइन खिंचने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार व बुधवार को काशी मोड़ इलाके में बिजली के खंभे गाड़े गए। इस दौरान अवर अभियंता विमलेश सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि डिबुलगंज उपकेंद्र में किसी भी सूरत में 25 जनवरी तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि इस उपकेंद्र का संचालन जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाए। उन्होंने बताया कि अभी तक अनपरा क्षेत्र में दो विद्युत उपकेंद्र बीना व मकरा थे। डिबुलगंज में उपकेंद्र के चालू होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed