{"_id":"5a550a684f1c1bfe7a8b6395","slug":"171515522664-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से होगी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से होगी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन ने पहले केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने का फरमान सुनाया। अब संवेदनशील और अतिसंवदेनशील केंद्रों पर ड्रोन कैमरों से निगहबानी की भी तैयारी है। इस वर्ष परीक्षा के लिए 57 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। डीएम ने डीआईओएस से संवेदनशील केंद्रों की सूची तलब की है।
फरवरी 2018 से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 50497 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। इसमेें हाईस्कूल में 29526 जबकि इंटरमीडिएट में 20971 परीक्षार्थी हैं। परीक्षार्थियों के लिए राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं घोरावल तहसील में 57 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि पिछली बार 88 केंद्रों पर हाईस्कूल के 31089 और इंटर के 20866 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि डीआईओएस को संवेदनशील केंद्रों की सूची मांगी गई है। कहा कि ड्रोन कैमरे से परीक्षा में खलल डालने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रो ंसे सौ मीटर की परिधि में खड़ा होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर तैनात फोर्स को निर्देशित किया जाएगा।