{"_id":"5a43ebb14f1c1baa268b63f2","slug":"171514400689-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा परियोजना से चार सौ मेगावाट कम हुआ उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा परियोजना से चार सौ मेगावाट कम हुआ उत्पादन
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा । उत्पादन निगम की परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन में मंगलवार को कुछ सुधार हुआ, लेकिन बुधवार को फिर उत्पादन लुड़क गया। थर्मल बैकिंग से भी निजात नहीं मिली है । अनपरा परियोजना से मंगलवार को जहां 19 सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था, वहीं बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते उत्पादन लुढ़क कर 1400 मेगावाट पर आ गया।
बिजली उत्पादन में परियोजनाओं की दिक्कतें कम नहीं हो रही है। कई दिन बाद 26 दिसंबर को कुछ हालात सुधरे थे। इस दिन अनपरा परियोजना से 1913 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था, वहीं महज 315 मेगावाट थर्मल बैकिंग (उत्पादन घटाना) की जा रही थी। हालात सुधरे तो उत्पादन निगम से लेकर परियोजना प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मंगलवार की सुबह एक बार फिर अनपरा परियोजना से उत्पादन लुढ़क गया। परियोजना प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अनपरा-डी की छठवीं इकाई में तकनीकी खराबी के चलते करीब चार सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन कम होने से अधिकारियों के माथे पर फिर बल पड़ गया। हालांकि तकनीकी खराबी को दूर कर उत्पादन बढ़ाने की कवायद जारी थी। मंगलवार को अनपरा परियोजना से 1567, ओबरा से 324, पारीछा से 474 व हरदुआगंज से 356 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। गौरतलब है कि पारेषण एवं वितरण में खामियों के चलते इन परियोजना से कुल 501 मेगावाट बिजली उत्पादन घटाना भी पड़ा। जिसके कारण कई स्थानों पर आपात कटौती भी की गई। इस संबंध में अनपरा-डी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ए के सिंह का कहना है कि विद्युत पारेषण एवं वितरण की लाइनों में खराबी के कारण उत्पादन विद्युत कारपोरेशन निगम के अधिकारियों के निर्देश पर घटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन