{"_id":"59b582c24f1c1be37f8b5c36","slug":"171505067714-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (डाला)। अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स डाला यूनिट के कर्मचारियों का सीमेंट श्रमिक संघ के बैनर तलत्र्े पांच सुत्री मांगों को लेकर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन रविवार को धरना में तब्दील हो गया। यहां कर्मचारियों ने आम सभा की और मांगें न माने जाने पर नारेबाजी की। धरना के बाद कारखाना प्रबंधन एचआर हेड रमेश ओझा व जन संपर्क अधिकारी संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने कहा कि यदि मैनेजमेंट वाकई में शांतिपूर्ण वार्ता के तहत श्रमिकों के हित के लिए पहल करना चाहता है व श्रमिकों का हक वाकई में देना चाहता है तो यूनियन स्वागत करता है। यदि प्रबंधन यह सोच ले की निर्णय श्रमिकों के हित में लिया जाए तो यह कार्य सराहनीय होगा। युनियन महामंत्री उत्तम मिश्रा ने कहा कि यदि प्रबंधन समय रहते मांग पूरी नहीं करता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन ने सभी मजदूरों को सीमेंट बेंच का लाभ देने, प्रबंधन के साथ पूर्व में बनी सहमति को लागू करने की मांग की। इस दौरान इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, बृजेश तिवारी, अश्वनी त्रिपाठी, नूर मोहम्मद, कुलदीप सिंह, ऋषिराज पाठक, विजय कुमार, कमाल हैदर खां, भैया लाल, सुरेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश, विनोद कुमार मेहता, कांता तिवारी, संजीव कुमार, भरत पांडे, अखिलेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।