फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1700 students of Class X exam

दसवीं के 1700 छात्रों ने दी परीक्षा

Fri, 10 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 10 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीएसई की दसवीं की भी परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन हिंदी और संस्कृत का इम्तिहान लिया गया। इसमें 1700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कहीं से भी विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने की खबर नहीं मिली। परीक्षा की शुचिता बनी रही। इसके लिए पर्यवेक्षकों की टीम के साथ प्रधानाचार्यों की अगुवाई वाला सचल दस्ता निगरानी बनाए रहा।

जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर, केंद्रीय विद्यालय शक्तिनगर, केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर, केंद्रीय विद्यालय चोपन, आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट, निर्मला कान्वेंट स्कूल रेणुकूट, डीएवी राबर्ट्सगंज, सेंट जोसेफ स्कूल राबर्ट्सगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शक्तिनगर में अनपरा, बीना और शक्तिनगर परिक्षेत्र के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र हैं। रिहंद नगर में वहां के विद्यार्थी इम्तिहान दे रहे हैं। रेणुकूट में रेणुकूट का विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पड़ा हुआ है। चोपन में ओबरा, चोपन के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। राबर्ट्सगंज स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर छात्र परीक्षा दे रहे है। परीक्षा समन्वयक डा. एके सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में सभी 1700 पंजीकृत विद्यार्थियों के परीक्षा में भाग लिए जाने की सूचना मिली है। बीजपुर: केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर में शुक्रवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। प्रधानाचार्य डा. आरके भारती ने बताया कि यहां तीन विद्यालयों के सभी 74 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। केंद्र अध्यक्ष बीके तिवारी और पर्यवेक्षक विनोद कुमार पांडेय ने परीक्षा कक्षों में चक्रमण बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed