फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   17 people sued for trying to get a truck on Lekhpal

Sonebhadra News: लेखपाल पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश में 17 लोगों पर मुकदमा

Mon, 15 May 2023 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
17 people sued for trying to get a truck on Lekhpal
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल और उसके दो अन्य साथियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश और मारपीट में मामले में 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मूल रुप से प्रयागराज निवासी धर्मेंद्र कुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह ओबरा तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को स्नातकोतर महाविद्यालय ओबरा में चुनाव ड्यूटी कर अपनी गाड़ी से अपने मित्र रंजीत पाल व जानवेंदर के साथ आ रहा था। मारकुंडी चढ़ाई पर बिना नंबर और बगैर परमिट ओवरलोड गिट्टी लदी ट्रक के चालक ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दिया। इससे तीनों लोगों को चोट आई। गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। देखते ही देखते ड्राइवर ने 10-15 लोगों को बुला लिया और मारपीट करने लगे। दिनेश पांडेय ने उन्हें जान से मारने का भी प्रयास किया। ट्रक उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिनेश पांडेय, अज्ञात ट्रक चालक व 15 अन्य आरोपियों पर संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed