फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   17 new corona patients in Sonbhadra, from all villages

सोनभद्र में 17 कोरोना के नए मरीज, सभी गांव के

Thu, 10 Jun 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
17 new corona patients in Sonbhadra, from all villages
सोनभद्र में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित 17 मरीज मिले हैं। सभी मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दे दी हैं। उनके घरों के आसपास बैरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य, पंचायती राज, पुलिस समेत अन्य विभागों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी विभागीय कार्य करने के साथ ही लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले टीका लगवाने के लिए रूचि नहीं ले रहे हैं। कोविड का टीका न लगवाने वालों को कोरोना होने का सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। इसी नाते जिले में कोरोना मरीजों के संख्या में कभी कमी तो कभी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बुधवार को जिले में सात मरीजों के मिलने की सूची जारी की गई थी, जबकि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 17 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने 18 वर्ष की आयु के ऊपर के सभी लोगों से कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed