फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   17 departments will organize camps in 176 villages to provide benefits of schemes

Sonebhadra News: 176 गांवाें में 17 विभाग कैंप लगाकर देंगे योजनाओं का लाभ

Wed, 18 Jun 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
17 departments will organize camps in 176 villages to provide benefits of schemes
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के 176 जनजाति बहुल गांवों को चुना गया है। इन गांवों में शिविर लगाकर 17 विभागों की ओर से संचालित योजनाओं से जनजाति समुदाय को लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैठक कर इसकी समीक्षा की। योजना के तहत बभनी के 39, दुद्धी के 29, म्योरपुर के 30, चोपन के 09, कोन के 11, राॅबर्ट्सगंज के 02, नगवा के 24, चतरा के 29 और घोरावल ब्लॉक के 03 ग्रामों को चुना गया है।
विज्ञापन

चयनित ग्रामों का सर्वे कराते हुए क्रिटिकल गैप डाटा के संकलन के आधार पर जनजातीय समुदायों के लोगों को बिजली, पेयजल, सड़क, आवास, पशु पालन, रोजगार, कौशल विकास सहित भारत सरकार की कुल 17 विभागों से संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक कर 18 से 28 जून तक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायतों पर किए जाएंगे। 30 जून 2025 को कैंप का समापन कार्यकक्र जनपद मुख्यालय पर होगा। बैठक में डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed