{"_id":"6929fff297121924f80a44ae","slug":"17-cattle-freed-five-smugglers-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138037-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 17 मवेशी मुक्त कराए, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 17 मवेशी मुक्त कराए, पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रायपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में पकड़े गए पशु तस्कर। स्रोत पुलिस
सोनभद्र/रामगढ़। रामपुर बरकोनिया पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात बिहार लेकर जा रहे 17 प्रतिबंधित मवेशियों को मुक्त कराया। मामले में पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल के रास्ते तस्कर प्रतिबंधित मवेशियों की खेप लेकर बिहार जा रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर 17 पशुओं को मुक्त कराया। मौके से शौकत अली निवासी हरभोग, थाना अधौरा, जिला भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई।
शौकत से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को इलियास निवासी खुरमाबाद, थाना चेनारी, जिला रोहतास (बिहार), वीरू उर्फ गनेश धुरेंद्र उर्फ धीरेंद्र निवासी सलखन, रामजियावन निवासी पटना, थाना रामपुर बरकोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सदर राज सोनकर ने बताया कि सभी आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।