फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   169 labour reached sonebhdra by special train from dhankaur

दनकौर से विशेष ट्रेन से आए 169 श्रमिक, हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Wed, 20 May 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
169 labour reached sonebhdra by special train from dhankaur
सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे ट्रेन से निहारते बच्चें। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में बुधवार को नोएडा के दनकौर क्षेत्र से 169 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन सुबह करीब 10 बजे यहां आई। ट्रेन को सुबह आठ बजे सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था लेकिन ट्रेन दो घंटे विलंब से सुबह दस बजे आई। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में ट्रेन में सवार श्रमिकों व उनके परिवार के लोगों को उतारा गया। डॉक्टरों की टीमों ने इन सभी मजदूरों और उनके पर्िजनों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान एक-एक कर सभी की स्क्रीनिंग कर मौके पर सभी को भोजन पैकेट दिए गए। इसके बाद रोडवेज की पांच और प्राइवेट सात बसों से इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन की हिदायत के साथ घर रवाना कर दिया गया। ट्रेन से यहां आने वालों में 108 लोग सोनभद्र, 41 झारखंड, 10 मध्य प्रदेश, पांच बिहार, एक वाराणसी, दो गोरखपुर व दो महोबा जिले के थे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आठ बजे से सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से विशेष ट्रेन आनी थी, लेकिन ट्रेन करीब दो घंटे लेट सुबह 10 बजे आई। स्पेशल ट्रेन में 169 लोग सवार थे। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक पहले दो सौ लोगों के आने सूचना थी लेकिन 169 लोग ही आए। इनमें युवक, महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल रहे। इसमें से तमाम युवा नोएडा और आसपास के इलाकों में विभिन्न कंपनियों में सेवा दे रहे थे। लॉक डाउन के कारण कंपनियों में काम बंद हो जाने से सभी घरों में ही पड़े हुए थे। इससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया था। वे अपने घरों को लौटने के लिए परेशान थे। इसी बीच सरकार ने उन्हें स्पेशल ट्रेन से सोनभद्र भेजने का निर्णय लिया। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही स्थानीय प्रशासन, रेलवे पुलिस ने यात्रियों को बारी-बारी से उतारने की पूरी व्यवस्था कर ली थी। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए गोला बनाया गया था और उसी गोले में लोगों को खड़ा किया जा रहा था। बोगीवार यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया और चिकित्सकों की टीमों ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। सीएमओ डॉ. शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से आए सभी व्यक्ति की जांच की गई है। जांच के बाद सभी यात्रियों को भोजन पैकेट देकर रोडवेज व प्राइवेट बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने खुद संभाली कमान
सोनभद्र। यात्रियों के आने पर डीएम एस. राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने खुद कमान संभाली। उन्होंने अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश देकर थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान सहित कई अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात से आई ट्रेन के तीन श्रमिक हो चुके हैं कोरोना पाजिटिव
सोनभद्र। कोविड 19 के चलते घोषित लॉक डाउन के दौरान आठ मई को पहली बार गुजरात से 1046 लोगों को लेकर विशेष ट्रेन सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर आई थी। उस दिन विशेष ट्रेन से 1046 लोग आए थे, जिसमें से चार लोग संदिग्ध पाए गए थे। उन चारों के सैंपल जांच के लिए भेेेजे गए थे। उनमें से एक को कुछ दिन पहले और दो अन्य अर्थात कुल तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने पर उन्हें मिर्जापुर भेज दिया गया। उन तीन लोगों में से एक फिरोजाबाद और दो बहराइच जिला निवासी सगे भाई थे।

35 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए
सोनभद्र। जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों में से 35 के सैंपल बुधवार को चिकित्सकों की टीमों ने लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके साथ ही अब तक 670 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जबकि रिपोर्ट 538 लोगों की ही आई है। इसमें से 535 की निगेटिव व तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। उधर, गैर प्रांतों व जनपदों से यहां आने वालों का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार की रात से बुधवार को शाम तक करीब 500 लोग यहां आए। इनके अलावा 169 लोग विशेष ट्रेन से आए। इनमें से करीब 575 लोगों को रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से भोजन व राशन किट देकर उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed