{"_id":"5ccb3524bdec2207410e5c21","slug":"161556821284-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्प्यूटर साइंस में आईआईटी करना चाहते हैं विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्प्यूटर साइंस में आईआईटी करना चाहते हैं विनय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। सीबीएससी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनपरा कालोनी निवासी विनय कुमार श्रीवास्तव ने जोन में चौथा स्थान हासिल किया है।
हरदुआगंज तापीय परियोजना में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत सुनील कुमार श्रीवास्तव के पुत्र विनय श्रीवास्तव कंप्यूटर साइंस में आईआईटी करना चाहते हैं। विनय की माता सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि उनका परिवार मिर्जापुर जिले के अदलहाट से सटे घनश्यामपुर गांव का निवासी है। वर्ष 2001 से अनपरा तापीय परियोजना में पिता सुनील कुमार श्रीवास्तव सहायक अभियंता के रूप में कार्य करते हुए इन दिनों हरदुआगंज तापीय परियोजना में कार्यरत है। विनय कुमार श्रीवास्तव की एलकेजी से 12वीं तक की शिक्षा डीएवी अनपरा विद्यालय से ही हुई है। विनय अपनी सफलता का श्रेय अपने माता सुनीता श्रीवास्तव व पिता सुनील कुमार श्रीवास्तव को देते हैं। उनका कहना है कि पिता के मार्ग दर्शन में वह दस घंटे पढ़ाई कर इस सफलता को अर्जित किये हैं। छह घंटे विद्यालय में व चार घंटे घर व कोचिंग में पढ़ाई करते थे। उनकी बड़ी बहन बीएचयू में अध्यनरत हैं। उन्हें बैटमिंटन खेलना बहुत पसंद है। विनय कंप्यूटर साइंस में आईआईटी करने का ख्वाब रखता है। विनय ने कहा कि पूरी पढ़ाई की अग्रिम सोच रखते हुए पिता ने सभी बिंदुओं पर क्रमवार सचेत किया। जिसका परिणाम रहा कि यह मुकाम मुझे हासिल हुआ। उसने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए व आईआईटी मेंस में 2878 रैंक हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह ने विनय की इस उपलब्धि पर परिजनों व विद्यालय परिवार को बधाई दी। डीएवी बीना के प्रधानाचार्य व व्यवस्थापक एके सिंह ने बताया कि विनय ने इलाहाबाद जोन में चौथा स्थान प्राप्त कर डीएवी विद्यालय को गौरवान्वित किया है।