फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोस चुनाव में लाइसेंसधारियों का जमा करने होंगे असलहे

लोस चुनाव में लाइसेंसधारियों का जमा करने होंगे असलहे

Thu, 14 Mar 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव में लाइसेंसधारियों का जमा करने होंगे असलहे
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा ज्यादातर शस्त्रधारकों का शस्त्र थानों में जमा करवाएगा। किसी के जान का खतरा या आवश्यकता महसूस हुई तो उसे डीएम और एसपी की संयुक्त कमेटी द्वारा निर्णय लेने के बाद ही साथ असलहा लेकर घूमने की इजाजत दी जाएगी। अन्यथा सभी लाइसेंसधारियों के शस्त्र जमा कराए जाएंगे। एसपी ने थाना प्रभारियों को असलहों का मिलान कराने के साथ जमा कराने का निर्देश दिया है। अभी तक 1050 असलहे जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन चुर्क में लोस चुनाव के मद्देनजर स्थापित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार डीएम कार्यालय से करीब 5400 लोगों को पिस्टल, रिवाल्वर, दो नाली बंदूक, एक नाली बंदूक, राइफल का लाइसेंस जारी किया गया गया है। इनमें कई सरकारी कर्मी भी शामिल है। कइयों ने तो लाइसेंस कराने के बाद भी शस्त्र क्रय नहीं किया है। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस लाइसेंसधारियों के असलहों का मिलान करने के साथ जमा कराने मेें जुट गई है। सरकारी कर्मियों का स्थानांतरण होने से असलहों का मिलान कराने में काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। हालांकि एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द असलहों का मिलान करवा कर जमा कराने का निर्देश दिया है। इसकी मानिटरिंग जिम्मेदारी सभी सर्किल आफिसरों को सौंपी गई है। थाना इंचार्ज हल्का दारोगा और बीट के सिपाहियों को असलहों का सत्यापन करने के लिए लगाया है। बुधवार को कंट्रोल रूम ने बताया कि अभी तक जिले के 1050 लाइसेंसधारियों ने अपना असलहा थानों में जमा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि थाना इंचार्जों को प्रतिदिन कितने असलहे जमा हुए इसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed