{"_id":"5c6afa5ebdec2273a74d0aad","slug":"161550514782-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की शानदार प्रस्तुति पर झूमें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की शानदार प्रस्तुति पर झूमें लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर के ललित कला विभाग के छात्रों द्वारा आयोजित विदाई समारोह के दौरान शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छात्र-छात्राओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजन नई उड़ान शीर्षक से आयोजित किया था। ललित कला के छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शास्त्रीय संगीत राधा पर प्रीति मौर्या द्वारा मनमोहक संगीत की प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम में कृष्ण के रुप में रश्मि कुशवाहा ने शास्त्रीय संगीत के द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत करके शिक्षाप्रद विचार देकर नई उड़ान छूने का प्रयास किया। उपस्थित छात्र-छात्राएं रवि, दीप्ती दूबे, दीपक, दीपक यादव, कृष्णा, गायत्री थी, उपस्थित प्राध्यापकों में डॉ. धर्मेंद्र कुमार पटेल, डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. रामकीर्ति सिंह, डॉ. मानिक चंद पांडेय, डॉ. अविनाश कुमार दूबे ने छात्रों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। इस दौरान मनीष कुमार जायसवाल, अजय लक्ष्मी, डॉ. अनिल कुमार दूबे मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशांत कुमार विश्वकर्मा तथा संचालन मदन लाल ने किया।