{"_id":"5c30f0bbbdec2256ca01e93c","slug":"161546711227-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीबाल प्रतियोगिता में ऑफीसर्स क्लब ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीबाल प्रतियोगिता में ऑफीसर्स क्लब ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा(सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डॉ आंबेडकर विद्यालय प्रांगण मे शनिवार को दो दिवसीय खेलो ऊर्जांचल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अनपरा तापीय परियोजना की ज्योतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुम सिंह ने फीता काटकर किया। कहा कि खेल में हार जीत से ज्यादा खेल भावना का महत्व होता है। खेल शरीर व मानसिक स्फूर्ति भी देता है। प्रतियोगिता का पहला मैंच ऑफीसर्स क्लब व आंबेडकर स्कूल की टीम के बीच खेला गया। जिसमे ऑफीसर्स क्लब ने 25-17, 25-20 से मैंच अपने नाम कर लिया। ऑफीसर्स क्लब के खिलाड़ी व अनपरा बोर्ड के अभियंता अजय प्रताप सिंह के बेहतर खेल प्रदर्शन से टीम ने मैंच को एक तरफा बना दिया। दूसरा मैंच अनपरा व रेहटा के बीच खेला गया। जिसमें अनपरा क्लब विजेता रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैंच रविवार को खेला जायेगा। प्रतियोगिता में मुगलसराय, फैजाबाद, इलाहाबाद, आजमगढ़, गाजीपुर, रायबरेली, ओबरा व हिण्डालकों आदि की टीम भाग ले रही है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष माधवेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, रविंद्र दुबे, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, विश्वजीत सिंह, कुंदन सिंह, हलधर राय, हरिशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।