फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चहुंओर गूंजता रहा नववर्ष मंगल मय हो

चहुंओर गूंजता रहा नववर्ष मंगल मय हो

Tue, 01 Jan 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
चहुंओर गूंजता रहा नववर्ष मंगल मय हो
दुद्धी। नए साल के पहले दिन मंगलवार को चहुंओर नववर्ष मंगल मय हो सुनाई दे रहा था। क्षेत्र के पिकनिक स्थल गुलजार रहे। सुबह से ही मंदिरों में लोगों ने पूजन-अर्चन कर खुद और अपने लोगों की सलामती के लिए दुआएं मांगने लगे थे। क्षेत्र के पिकनिक स्थलों पर भीड़ लगी रही। अलग-अलग अंदाज में लोगों ने वर्ष 2019 का स्वागत किया। नए साल के आगमन पर एक-दूसरे को बधाई दी। पिकनिक स्पॉट कैलाश कुंज द्वार, लौवा नदी तट, बैराखाड़ी, ठेमा नदी तट, जोरकहु कनहर नदी तट समेत अन्य पिकनिक स्थलों पर लोगों ने पकवान बनाकर सेवन किया। युवक-युवतियों और बच्चों ने नदियों, पहाड़ियों के पास खडे़ होकर मोबाइल से सेल्फी ली। ओबरा में स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क में नववर्ष के मौके पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे। पार्क में घूमने के साथ ही नववर्ष धूमधाम से मनाया। पार्क में लगे झूले, आध्यात्म क्षेत्र सहित पार्क के विभिन्न हिस्सों में बैठकर व घूमकर लोगों ने लुत्फ उठाया। बाल उद्यान में चोपन, डाला सहित रेणुका पार के कई क्षेत्रों से लोग पार्क में पिकनिक का आनंद उठाने के लिए आए थे। उधर नगर के बाबा भूतेश्वर दरबार स्थित पहाड़ी पर भी नववर्ष के मौके पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed