{"_id":"5c1bcfb1bdec2256b06eebcc","slug":"161545326513-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के चीनी पहलवान ने मुन्नू को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के चीनी पहलवान ने मुन्नू को किया चित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैनी। नगवां ब्लाक के वैनी गांव में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन बृहस्पतिवार को वैनी पोखरा के पास हुआ। इसमें पहलवानों ने कई तरह के दांव पेश किया। सर्वाधिक 11 हजार रुपये की कुश्ती में मिर्जापुर के चीनी पहलवान ने जौनपुर के मुन्नू पहलवान को चित कर दिया।
कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन नगवां के बीडीओ हरिशंकर देव पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, बिहार, राजस्थान, नेपाल, जम्मू कश्मीर, पंजाब आदि जगहों से दर्जनों पहलवानों ने अपने-अपने दाव पेंच दिखाये। इसमें चीनी पहलवान मिर्जापुर ने मुन्नू जौनपुर को पछाड़ कर 11 हजार का इनाम अपने नाम किया। राजस्थान के ठाकुर जल्लाद सिंह ने पंजाब के हैप्पी सिंह को हराकर दस हजार का पुरस्कार जीता। नेपाल के अशोक पहलवान ने पंजाब के प्रदीप को हरा कर पांच हजार का इनाम जीता। अयोध्या के बाबा पहलवान ने जम्मू काश्मीर के हसीम पहलवान को चित कर पांच हजार का इनाम जीता। इसी तरह दर्जनों कुश्तियां हुईं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नगवां प्रशांत सिंह, अनिरूद्घ यादव, लालता यादव, अध्यक्ष प्रधान संघ नगवां मुरारी सिंह, वैनी प्रधान राजेंद्र यादव, प्रमोद, बुद्धिराम, हीरालाल यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।