{"_id":"5bedc383bdec2269717a31d4","slug":"161542308739-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी में दी जाएंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी में दी जाएंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने गुरुवार को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रसवोत्तर केंद्र देखा और उसके साफ-सफाई का निर्देश दिया। आशा बहुओं के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिया कि अधिक से अधिक प्रसव अस्पताल में कराएं। आशाओं को अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सीएमओ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की जांच समय-समय पर किया जाए और उन्हें दवा और उपचार सही तरीके से किया जाए। कोई भी समस्या हो तो आशाएं समस्याओं पर विभाग को अवगत कराएं। इसके लिए उन्होंने कई जानकारियां भी आशाओं को दिया। कहा कि बभनी जिले का आखिरी अस्पताल है। यहां के लोगों को कैसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इस पर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से बभनी और म्योरपुर के अधीक्षकों के साथ बैठक किया गया। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। सीएमओ ने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबहनी को मार्च तक पूर्ण रूप से अपडेट कर दिया जायेगा। इसके लिए वहां हर सुविधा उपलब्ध करा दिया जायेगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके, और लोगों का उपचार हो सके। सीएमओ ने बभनी सीएचसी के जच्चा-बच्चा केंद्र, प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान म्योरपुर सीएचसी के अधीक्षक वाई प्रसाद, बभनी अधीक्षक आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।