{"_id":"5bd20e1ebdec2269637c1aa2","slug":"161540492830-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के निदेशक को हटाने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई के निदेशक को हटाने पर फूटा गुस्सा
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। अचानक सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को पद से हटाए जाने से नाराज देश बचाओ आंदोलन समिति ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया। निदेशक को हटाने की घटना को पक्षपात पूर्ण बताया। आरोप लगाया कि रसूखदारों को बचाने के लिए निदेशक को पद से हटा दिया गया।
अधिवक्ता पवन कुमार एवं शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू ने सीबीआई के निदेशक को अचानक हटाए जाने की घटना की निंदा की। राजेंद्र शुक्ला व राम सागर शर्मा, अनिल ओझा ने कहा कि देश कि सर्वोच्च जांच निवारण एजेंसी के निदेशक को इस तरह हटाए जाने का मामला दुर्भाग्य पूर्ण एवं अनुचित है। देश बचाओ आंदोलन के संयोजक राजकुमार सोनी ने कहा कि सीबीआई के डायरेक्टर के निर्देश पर सीबीआई के अधिकारियों ने अभी हाल ही में सीबीआई के दफ्तर में एक अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। इस घूसकांड में पर्दे के पीछे कई नामचीन रसूखदार चेहरे हैं। सरकार को उन रसूखदारों को बचाने के लिए सीबीआई के निदेशक को अचानक उनके पद से हटाकर छुट्टी पर भेजकर एक नये चौथे रैंक के अधिकारी को निदेशक बनाना पड़ा। कहा कि एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार को मिटाने कि बात करती है और वही दूसरी तरफ भ्रष्टाचार को मिटाने वाले लोगों के ऊपर ही कार्रवाई करती है। इससे साफ पता चलता है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में है। फूल सिंह, राजू सिंह, राजीव सोनी, अनवर राइन, शमसाम खां, विमलेश, वीरेंदर सिंह, अतुल आदि मौजूद रहे।