फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   69 किसानों के बीच हाइब्रिड बीज का वितरण

69 किसानों के बीच हाइब्रिड बीज का वितरण

Fri, 26 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
69 किसानों के बीच हाइब्रिड बीज का वितरण

विज्ञापन
अनपरा। लैंको अनपरा पावर लिमिटेड की ओर से कुलडोमरी व पिपरी ग्राम सभा में 69 किसानों को उन्नत नस्ल के 345 किलोग्राम हाइब्रिड बीज का वितरण किया गया। जिला पंचायत सदस्य बांके सिंह, पिपरी प्रधान मान सिंह ने किसानों को बीज वितरण किया।

लैंको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन एसके द्विवेदी ने बताया कि प्रयोग के तौर पर विभिन्न ग्राम सभाओं के 69 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए आगे इस कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पैदावार की उत्पादकता बढ़ाना तथा किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना व उनकी आय में वृद्धि करना है। इसी वजह से किसानों के बीच नकदी फसल जैसे सरसों, चना, मटर इत्यादि के बीज का वितरण किया गया है। संचालन लैंको सीएसआर विभाग के अभिषेक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed