फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भुगतान न होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

भुगतान न होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Mon, 03 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भुगतान न होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
चुर्क। एक निजी बैंक द्वारा जमा रूपये का भुगतान न करने का मामला पुलिस तक पहुंच गया। रविवार को चुर्क पुलिस चौकी में उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मियों और एजेंट के खिलाफ तहररीर दी। पुलिस ने बैंक कर्मियों और एजेंट को बुला कर भुगतान न किए जाने के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मियों पर रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। चौकी इंचार्ज ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी में रौप गांव के ग्रामीणों ने कहा कि एजेंट के झांसे में आकर राबर्ट्सगंज नगर में संचालित एक निजी बैंक में रुपये जमा कर दिया। रुपये जमा करने के छह साल बीत गए फिर भी बैंककर्मी जमा रुपये वापस करने में आनाकानी कर रहे है। वहीं बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया कि उपभोक्ताओें का भुगतान करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट के आदेशानुसार बैंक में जो भी लोग रुपये जमा किए है उनका भुगतान कर दिया जाएगा। चौकी प्रभारी ने नाराज उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कर उन्हें वापस भेज दिया। शिकायती पत्र देने में राजेंद्र सिंह, सियाराम, राजेन्द्र, मुन्ना, गिरधारी, मालती, कलमनी, बबलू, गेलरी, लीलावती, कल्लू, मोलई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed