फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कामगारों ने प्रदर्शन कर शोषण के खिलाफ उठाई आवाज

कामगारों ने प्रदर्शन कर शोषण के खिलाफ उठाई आवाज

Mon, 03 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कामगारों ने प्रदर्शन कर शोषण के खिलाफ उठाई आवाज
ओबरा(ब्यूरो)। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कामगारों ने रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप आंख मूंद कर प्रदर्शन किया। संगठन के कोषाध्यक्ष नमाज अहमद ने कहा कि तापीय परियोजना अंतर्गत विस्तारित सी ताप विद्युत गृह के निर्माण कार्यों में लगी कंपनियों में भ्रष्टाचार चरम पर है। आवाज उठाने वाले कामगार नेताओं का शोषण किया जा रहा है। दर्जनों संविदाकार भ्रष्टाचार में लगे हुए हैं। उनके संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि श्रम विभाग के निर्देशों की अनदेखी कर न्यूनतम वेतन, सुरक्षा मानकों के प्रावधानों की मनमाने ढंग से व्याख्या की जा रही है और इसके जरिए मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। संगठन श्रम आयुक्त से मांग करता है कि स्थलीय निरीक्षण किया जाए और मानकों के पालन के कड़े निर्देश जारी किए जाए। सुशील मिश्रा संग्राम ने आरोप लगाया कि उच्चाअधिकारी प्रभावी कार्रवाई करने की वजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लिप्त हैं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अंबर ने कहा कि औद्योगिक कल कारखानों में कामगारों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर सुनील जायसवाल, आसिफ खान, गोपाल यादव, जय शुक्ला, रवि बग्गा, जयशंकर पाठक, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, रामेश्वर, मोहम्मद इस्लाम, निठुरी प्रसाद, रेशमा बानो, मुन्नी देवी, लीलावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed