फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवक को अधमरा कर हमलावर फायरिंग करते हुए भागे

युवक को अधमरा कर हमलावर फायरिंग करते हुए भागे

Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
युवक को अधमरा कर हमलावर फायरिंग करते हुए भागे
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। मौके पर आसपास के लोग बीच बचाव करने के लिए पहुंचे तो हमलावर अवैध असलहा से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिला अस्पताल में घायल का उपचार हुआ। इस मामले में घायल धर्मराज (20) की तहरीर पर सगे दो भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उरमौरा गांव में शाम करीब 7.30 बजे स्थित राजकीय गोदाम के समीप मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से धर्मराज यादव को पीटने लगे। एक युवक चाकू से धर्मराज के पर वार कर दिया। चाकू से आंख के ऊपर कट लग गया है। लोग मौके की ओर भागे तो हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची चुर्क पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया उरमौरा गांव के धर्मराज की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले संतोष यादव एवं उसके भाई राधे यादव के खिलाफ जानलेवा हमला, अवैध असलहा से फायरिंग करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संतोष यादव के खिलाफ पूर्व में भी संगीन धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत है। कहा कि कोतवाल और स्वाट टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed