{"_id":"5b15870b4f1c1bf66e8b6594","slug":"161528137483-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों द्वारा एक किशोरी को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र एक गांव की है। कोतवाली में पीड़ता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर कोतवाल ने छापेमारी की, लेकिन एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
पीड़िता ने बताया कि राबर्ट्सगंज से वह अपने घर जा रही थी। रास्ते में मेरे गांव के रहने वाले दो-तीन युवकों ने छींटाकशी करने लगे। मना करने पर उन लोगों ने उसकी पिटाई की और फरार हो गए। पीड़िता की मां ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी विपक्षियों ने उसकी बेटी से मारपीट की थी। लेकिन लोगों के समझाने-बुझाने पर सुलह कर ली थी। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच करने पर पता चला है कि किशोरी जिनके ऊपर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगा रही है। उनका किशोरी के घर से पुरानी रंजिश चल रही है। फिर भी आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर और संबंधितों के यहां दबिश दी जा रही है।