{"_id":"5ae74c1a4f1c1bed778b5cfb","slug":"161525107738-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल बार संघ के अध्यक्ष बनें अमिताभ जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल बार संघ के अध्यक्ष बनें अमिताभ जायसवाल
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी(सोनभद्र)। सिविल बार संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। अमिताभ जायसवाल ने जीत हासिल की। उन्हें 53 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश मिश्रा को 40 और तीसरे प्रत्याशी कामेश्वर चौरसिया को महज चार वोट ही मिल सके।
सोमवार को बार सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। फिर मुख्य चुनाव अधिकारी रामलोचन तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारी राकेश श्रीवास्तव, शिवशंकर प्रसाद, विष्णुकांत तिवारी के मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी रामलोचन तिवारी ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि 106 मतदाताओं में से 97 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें अमिताभ जायसवाल ने सर्वाधिक 53 मत प्राप्त कर जीत हासिल कर लिया। ओमप्रकाश मिश्रा को 40 व कामेश्वर चौरसिया को चार मत मिले। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें वरिष्ट उपाध्यक्ष के लिए रामनरेश, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सुखसागर यादव, कनिष्क उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, सचिव अशोक कुमार तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी वरिष्ट सदस्य सुरेंद्र कुमार राय, कनिष्ठ सदस्य जीवन राम चुने गए। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को फूल माला से लाद दिया।