{"_id":"5ad62e394f1c1b76098b50d6","slug":"161523985977-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने प्रदूषण की ली जानकारी, की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने प्रदूषण की ली जानकारी, की बैठक
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अमित कुमार ने मंगलवार को बनवासी सेवा आश्रम में प्रदूषण प्रभावितों के बारे में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से आए प्रोफेसरों के साथ बैठक की। उनसे प्रदूषण से निजात को लेकर चर्चा की। कम समय में बेहतर सर्वे कराने, लैब और प्रभावितों के लिए चिकित्सालय की व्यवस्था का खाका तैयार किया। उन्होंने अब तक हुए सर्वे के बारे में भी जानकारी हासिल की।
डीएम ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज एवं आश्रम संचालकों के साथ चर्चा कर फ्लोरोसिस प्रभावित गांव के बारे में जानकारी ली। पूछा किन-किन माध्यमों से फ्लोराइड शरीर में जाता है। आश्रम की संचालिका शुभा ने बताया कि हवा में फ्लोराइड सबसे ज्यादा पाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के क्रायोलाइट के जलाने से फ्लोराइड ज्यादा निकलकर पर्यावरण को दूषित कर रहा है। ओबरा सी परियोजना पर भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कमेंट किया है। डीएम ने कहा कि जिस भी माध्यम से प्रदूषण फैल रहा है, इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी। यहां प्रदूषण प्रभावित इलाके के विभिन्न नमूनों की जांच के लिए एक लैब और अस्पताल की स्थापना की जाएगी। कहा, गडिया ग्राम पंचायत का सर्वे कराया जाएगा।
उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव मिश्रा एवं विनय गुप्ता से प्रदूषण पर चर्चा की। दोनों प्रोफेसर ने बताया कि अभी तक जिन गांवों का सर्वे किया गया है वहां प्रदूषण के प्रभाव से लोगों को काफी परेशानी है। डीएम से हैंडपंपों में लगे फ्लोराइड रिमूवर प्लांट की भी शिकायत हुई। बताया गया कि आरो प्लाटों की स्थापना की गई है, जिनसे 60 फीसदी पानी बेकार हो रहा है। बैठक के बाद डीएम ने म्योरपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। यहां सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम अतुल वत्स, सीएमओ एसपी सिंह, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, डॉ. विभा, डॉ. राजीव रंजन, शिवशरण सिंह, देवनाथ सिंह, विमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जोड़
मेडिकल कॉलेज के की टीम ने जाना हाल
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की टीम ने मंगलवार को लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फ्लोरोसिस प्रभावित लोगों के बारे में जाना। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव मिश्रा एवं विनय गुप्ता ने फ्लोरोसिस प्रभावित रासपहरी गांव के ग्रामीणों से जानकारी ली। टीम पेयजल का सेवन करने से होने वाली बीमारी की विस्तार से रिपोर्ट तैयार की। टीएन मिश्रा, म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।