फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक के खराब होने से बीजपुर में भीषण जाम

ट्रक के खराब होने से बीजपुर में भीषण जाम

Wed, 10 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के खराब होने से बीजपुर में भीषण जाम
बीजपुर के पुनर्वास बस्ती के समीप बुधवार बालू लदे ट्रक के खराब होने से भीषण जाम लग गया । जाम के चलते ट्रक के खराब होने के स्थल से पांच किमी दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा। जिससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।बीजपुर के पुनर्वास प्रथम बस्ती के पास बुधवार की सुबह एक ट्रक खराब हो गया। इसकी वजह से बीजपुर- बैढन ही नहीं बीजपुर-रे्रुकूट मुख्य मार्ग पर जाम लग गया । इसकी वजह से यात्री बसें भी जहां तहां खड़ी रही। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण योगेंद्र, इंद्रदेव, श्यामलाल, बाल गोविंद ने बताया कि एमपी से लगातार हो बालू की ढुलाई से पुनर्वास प्रथम बस्ती के पास सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है । जिसके कारण ओवरलोड ट्रके आए दिन खराब होकर गड्ढे में खड़े हो जा रहे, जिसके जाम लग रहा है। सिंगल सड़क होने के कारण अगल-बगल से भी दूसरे वाहन गुजर नहीं पाते और भीषण रूप अख्तियार कर ले रहा। कई बार विस्थापित ग्रामीणों ने इस रूट को बदलने के लिये आवाज उठाई लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed