{"_id":"5a3d47234f1c1b0d698c3a31","slug":"161513965347-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज उठान बंद होने के बाद भी नगवां में चल रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज उठान बंद होने के बाद भी नगवां में चल रहा अवैध खनन
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। सांसद छोटेलाल के आदर्श गांव नगवां स्थित कनहर नदी की नगवां बालू साइट पर अवैध खनन हो रहा है। साइट से लीज की उठान का समयावधि 19 दिसंबर को समाप्त हो चुका है। रात में नौ ट्रक नदी से बालू लादकर निकलते समय ग्रामीणों ने विरोध भी जताया है। पूर्व में इस बालू ठेकेदार पर अवैध खनन में लाखों रुपये का जुर्माना लगा चुका है। चूंकि इस बालू साइट में नौगढ़ और चंदौली के लोग पार्टनर हैं इस नाते प्रशासन की इस साइट पर खास नजर होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि रात में नदी में पोकलेन मशीन से नौ ट्रक बालू लोड किया गया है। यह पिछले तीन दिनों से चल रहा है। सवाल उठाया कि अवधि समाप्त होने के बाद भी परमिट जारी कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ईश्वरीय प्रसाद का कहना है कि रात रात ने नदी से बालू मशीनों द्वारा ट्रकों में लोड किया जा रहा है। इसकी अवधि कितनी थी यह हमें नहीं पता अगर गलत है तो प्रशासन को इसमें पहल करनी चाहिए। वहीं खान अधिकारी अनंत कुमार का कहना है कि डीएम के निर्देश पर नगवां साइट को डंप बालू की अवधि 23 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। कहा कि अभी भंडारण की फॉर्म सी के तहत बालू का परिवहन हो रहा होगा। पीयूसीएल के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने जिलाधिकारी महोदय से की है।