फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अवैध खनन बंद करो, गिट्टी-बालू सस्ता करो

अवैध खनन बंद करो, गिट्टी-बालू सस्ता करो

Mon, 18 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन बंद करो, गिट्टी-बालू सस्ता करो
सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के बैनर तले सोमवार को राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। अवैध खनन बंद करो, गिट्टी-बालू सस्ता करो.. का नारा लगाया। सदर तहसील परिसर में सभा की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप।
विज्ञापन

संघर्ष वाहिनी के संयोजक रोशनलाल यादव ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर संगठित माफिया अवैध खनन कर सोनांचल की खनिज संपदा का दोहन कर रहे हैं और यहां के मजदूरों के निवाले पर डाका डाला जा रहा है। कहा कि मौजूदा सरकार में गिट्टी-बालू के दाम पांच गुना तक बढ़ गए हैं, इससे लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। विजय शंकर यादव, पुष्पेंद्र चौधरी, आकाश जायसवाल, अमरनाथ चेरो, अमित शुक्ला आदि का कहना था कि सोनांचल की नदियों की जलधारा रोक कर गैरकानूनी तरीके से नदी में पुल बनाकर जलीय जीवों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। रामशरण, गोपाल कृष्णा, रामप्रसाद यादव, कृपा यादव, संजय दूबे, अरुण कुमार, अवधेश साहनी, अन्नू खां आदि का कहना था कि अगर जल्द अवैध खनन बंद नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर जनांदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed