{"_id":"59ef829e4f1c1bdb538b8fc0","slug":"161508868766-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबरिंग के आधार पर परीक्षा केंद्रों का होगा निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबरिंग के आधार पर परीक्षा केंद्रों का होगा निर्धारण
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। शिक्षा विभाग सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवाल आदि व्यवस्थाओं से लैस स्कूलों की नंबरिंग करेगा। इसके लिए 25 अक्तूबर तक प्रधानाचार्यों को डीआईओएस कार्यालय को रिपोर्ट देनी है। सर्वप्रथम अच्छे अंक प्राप्त करने वाले स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा।
बताते चले कि शिक्षा विभाग ने वर्ष 2018 जिले में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए केंद्रों के निर्धारण करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिष ने दउन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है जहां पर चहारदिवारी आदि व्यवस्थाएं होंगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से समस्त कक्षों में सीसी टीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र, कंप्यूटर सिस्टम, आपरेटर, जनरेटर आदि की व्यवस्था की फोटोग्राफ्स करवाकर 25 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र बनाने हेतुु स्कूलों को उक्त सुविधाओं पर निर्धारित अंक प्रदान कर उन्हें वरीयता दी जा सकें। कहा कि शासन के मंशानुसार जिले में नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने की तैयारियां की जा रही है।