फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भरत मिलाप के साथ ही प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

भरत मिलाप के साथ ही प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

Tue, 03 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप के साथ ही प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक
सोनभद्र/दुद्धी/चोपन। जिले में रविवार की रात रामलीला में श्रीराम का अध्योध्या वापसी, भरत मिलाप और राज्यभिषेक का मंचन हुआ। चौदह वर्षों के बनवास एवं प्रभु श्रीराम के लंका पर विजय प्राप्त करने बाद अयोध्या वापस होते ही पूरे नगरी में खुशहाली का माहौल रहा। राम-भरत मिलाप के बाद प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। गुरु विश्वामित्र ने राज्य एवं प्रजा के प्रति उत्तरदायित्व का संकल्प दिलाया। इस दौरान महल में मां सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न, हनुमान, ऋषि विश्वामित्र, नल, निल, जामवंत आदि विराजमान थे। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

दुद्धी रामलीला मैदान में विधायक हरिराम चेरो ने भगवान श्रीराम का माल्यार्पण कर आरती उतारी और प्रभु श्रीराम से आशीर्वाद रूपी अंगवस्त्र ग्रहण किए। रामलीला कमेटी के मुख्य संयोजक डॉ. राजकिशोर सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री अलोक अग्रहरि, रामलीला कमेटी के परम सहायक एकमेटी जय बजरंग अखाड़ा कमेटी अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, व्यास जी, मैनेजर कमलेश सिंह कमल, देवनारायण जायसवाल, श्यामनारायण गुप्ता, रविंद्र जायसवाल, श्यामबिहारी आदि मौजूद रहे। चोपन नगर में बैरियर पर राम लीला कमेटी की ओर से नगर के चौराहे पर भरत मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यक्रम की शुरुआत की। रामलीला कमेटी के संरक्षक मंडल के कोमल सिंह, महानंद पांडेय, दयानंद मिश्रा और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजा मिश्रा ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चोपन राजेश अग्रहरि, प्रदीप अग्रवाल, युवा व्यवसायी आनंद अग्रवाल, रामसुन्दर निषाद, विमल साहा, अजय सिंह, सूरज केशरी, सत्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करमा:: आदर्श प्रेमनाथ रामलीला समिति मदैनिया के कलाकारों के जरिए रविवार को भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। 14 वर्ष बाद प्रभु श्रीराम के आने की सूचना हनुमान जी ने भरत जी को दी। इसके बाद स्वागत में भरत जी के साथ अयोध्या के लोग पहुंच गए और विश्वामित्र जी ने राजतिलक कर राज्याभिषेक कराया। रामलीला कमेटी के प्रबंधक गजेंद्र नाथ शुक्ला, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामपति सिंह, सुरेश कुमार, कुलदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोन:: रामलीला मंच पर भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ महाराज सुग्रीव एवं महाराज विभीषण का भी राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान रामलीला कमेटी के संरक्षक रामकुमार जायसवाल ने रामलीला के सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। हरिश्चंद इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज गौरासिंगा के प्रबंधक शिवनारायण गुप्ता ने रामलीला के सभी पात्रों एवं व्यास जी को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। रेणुकूट:: हिंडाल्को रामलीला परिषद के कलाकारों ने श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया । मुख्य अतिथि हिंडाल्को के मुखिया एवं सीओओ सतीश एन जाजू, सारिका जाजू, सीजेएम सोनभद्र सुबोध वार्षणेय, सीजेएम वाराणसी उमाशंकर जिंदल, एडिशनल सीजेएम वीना जिंदल, एसपी. सोनभद्र की पत्नी रानी सिंह एवं सीओ पिपरी ज्ञानप्रकाश राय का रामलीला परिषद के अध्यक्ष, प्रभात चतुर्वेदी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।


फोटो: 52पी
ओबरा में दूसरे दिन भी हुआ रावण का पुतला दहन
ओबरा । सेक्टर नौ के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला का रविवार की शाम को रावण के पुतला दहन के साथ समापन हो गया। रावण दहन को देखने नगर एवं आसपास के ग्रामीण इलाके से लोग इकट्ठे हुए। रावण के पुतले के दहन के बाद एक से बढ़कर एक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। पुतलादहन के दौरान जमकर जय श्री राम का जयघोष हुआ। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के सीजीएम इं. एके सिंह ने श्री राम और लक्ष्मण की पूजा कर तिलक किया। मेले में एकत्र भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही। इस मौके पर इं. डीके मिश्रा, आरके सिंह, एमके सचान, आरपी मल्ल, अदालत वर्मा, आरजी सिंह, धुरंधर शर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, इं. अभय कुमार सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष नगर पंचायत दुर्गावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed