{"_id":"597a25974f1c1b7c5a8b4761","slug":"161501177239-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने जल-जमाव पर सांकेतिक जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने जल-जमाव पर सांकेतिक जाम कर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक पर जल-जमाव से नाराज दूकानदारों के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। राबर्ट्सगंज चौकी पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि धर्मशाला चौक पर बारिश के दिनों में जल-जमाव होने से दूकानदार से लेकर आम लोग परेशान हैं। जल-जमाव होने से पानी घरों में घुस जा रहा है। नाली की साफ-सफाई कराकर जल निकासी के प्रबंध के लिए कई बार व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी एवं राजकुमार केशरी ने कहा कि जल-जमाव की समस्या से को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उधर जाम की वजह से धर्मशाला चौक पर वाहनों की कतार लग गई। राबर्ट्सगंज चौकी पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटा लिया, इसके बाद आवागमन बहाल हो गया। चेतलाल, अरुण केशरी, जावेद आलम, बिट्टू, संतोष, शमशाद, आशिफ, अरुण रस्तोगी, जय प्रकाश, गोलू, राजकुमार केशरी, मुन्ना कुशवाहा, चंदन केशरी आदि शामिल रहे।