फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सांसद, विधायक निधि के अपूर्ण कार्यों को जल्द कराएं पूर्ण

सांसद, विधायक निधि के अपूर्ण कार्यों को जल्द कराएं पूर्ण

Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सांसद, विधायक निधि के अपूर्ण कार्यों को जल्द कराएं पूर्ण
सोनभद्र। विकास कार्यक्रमों व जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम पीके उपाध्याय ने सांसद और विधायक निधि के निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। अधिकाधिक पौधरोपण कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं व लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय। पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में तेजी लायी जाय। लक्ष्य को पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, सांसद व विधायक निधि योजना के लंबित कार्यों को हर हाल में पूरा कराया जाए। कार्य को पूरा न कराने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सामाजिक दायित्व के पेंशनों का सत्यापन, राशन कार्डों के सत्यापन पर जोर देते हुए कहा कि पात्रों का नाम हर हाल में शामिल किया जाय और अपात्र पाये जाने पर सूची से नाम बाहर किया जाय। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बरसात के मौसम वर्षा होने पर पौधों को रोपित करने की कार्य योजना बनायी जाय और वन विभाग से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक पौध रोपण कराया जाय। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना के तहत रिबोर की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। मनरेगा योजना के तहत पात्र को कम से कम सौ दिनों का काम दिया जाय। मनरेगा मजदूरी के लम्बित भुगतान को जल्द कराया जाय। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, पीडी एनएन मिश्रा, उपायुक्त एनआरएलएम करूणाकर अदीब समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed