फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   16 couples to the seven rounds

16 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Mon, 06 Mar 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 06 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सामाजिक संस्था कन्यादान की ओर से मंगलवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान परिसर में सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हो गया। इसमें 16 निर्धन कन्याओं की शादी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। आचार्य कृपाशंकर देव पांडेय व उदंय नारायण तिवारी ने विवाह की रस्म को पुरा कराया।

 मंगलवार को रामलीला मैदान में जिले के कई क्षेत्रों के दुल्हा-दूल्हन और उनके परिवार के लोग भारी संख्या में पहुंचे। सुबह नौ बजे से ही वर और कन्या पक्ष के लोगों का विवाह स्थल पर आगमन शुरू हो गया था। यहां वधुओं को सजाने-सवांरने का कार्य मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष मीना अग्रवाल की अगुवाई में महिलाओं ने किया। विवाह समारोह के आयोजक कन्यादान संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह चंदेल ने वर-वधुओं के लिए उपहार के साथ ही घरातियों, बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि निर्धन, गरीब, असहाय कन्याओं की शादी कराने से बड़ा कोई पुनित कार्य नहीं हो सकता। ऐसे कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसकल चौबे ने किया। इस अवसर पर नवल किशोर बाजपेयी, मुकेश राय, टीटू मेहता, सालिक राम साहू, मिठाई सोनी, राजेश सिह, राजनाथ यादव, बीएस नायर, सनी सरन, बेबी रानी देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed