फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   16 complaints resolved on Sambhav Day

Sonebhadra News: संभव दिवस पर 16 शिकायतों का निपटारा

Mon, 24 Nov 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
16 complaints resolved on Sambhav Day
नगर पालिका कार्यालय में संभव दिवस पर जनसुनवाई करती अध्यक्ष रूबी प्रसाद और ईओ मुकेश कुमार। संवाद
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस में जनता की समस्याओं को सुना गया। सभी निकायों में कुल 16 मामले आए। सभी का निस्तारण कराया गया। ये शिकायतें पेयजल व मार्ग प्रकाश संबंधित रहीं। रेणुकूट और अनपरा नगर पंचायत में एक भी मामला नहीं आया।
विज्ञापन




नगर पालिका परिषद सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) में अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। यहां दो मामले आए, जिसका मौके पर टीम को भेजकर निस्तारण कराया गया। अध्यक्ष ने मतदाता पुनरीक्षण में आम जनता से अपील की कि सभी इसमें सहभागी बनें, जिससे लोगो का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकें। नगर पंचायत घोरावल में दो, नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में दो, नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत पिपरी में चार और नगर पंचायत दुद्धी में एक मामला आया। जबकि नगर पंचायत डाला बाजार में एक मामले की सुनवाई करते हुए निस्तारण कराया गया। इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, जेई राजकुमार, अजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed