फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15958 answer sheets of high school and intermediate were evaluated.

Sonebhadra News: हाईस्कूल और इंटर की 15958 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Sat, 21 Mar 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
15958 answer sheets of high school and intermediate were evaluated.
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है। मूल्यांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित दो केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसमें हाईस्कूल की 10825 और इंटरमीडिएट की 5133 कॉपियां जांची गईं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अब तक 24653 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। अब तक यहां मूल्यांकन के लिए कुल 1 लाख 20 हजार 266 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया जा रहा है। इसमें अब तक 1 लाख 4 हजार 342 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी है। शुक्रवार को 266 परीक्षकों ने 10825 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए हैं। इस तरह से अब तक हाईस्कूल की कुल 14 हजार 869 उत्तर पुस्तिकाएं अब तक जांची जा चुकी है। रॉबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में इंटर की 69 हजार 213 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आवंटित की जानी है। इसके सापेक्ष अब तक 39 हजार 849 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। शुक्रवार को 282 परीक्षकों की टीम ने 5 हजार 133 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है। अब तक इंटर की 9 हजार 784 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य शुचितापूर्ण ढंग से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed