{"_id":"5d0e6d298ebc3e3c646405ee","slug":"156122652116-sonbhadra-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी पानी के बहाव से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी पानी के बहाव से तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के गऊघाट गांव के पास पहाड़ी पानी के बहाव में तीन लोग बह गए। इस दौरान तीनों को गंभीर चोंटे आई, जिससे उनकी मौत हो गई। तीनों मांची थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव के निवासी है। ग्रामीणों की सहयोग से कोन पुलिस ने नाले पड़े तीनों शवों को बाहर निकाला। इनके साथ जा रहे दंपती भी पानी के बहाव के शिकार हुए, लेकिन वह किसी तरह बच गए। पुलिस ने मां-बेटी समेत शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया। तीनों झारखंड में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। एसपी सलमान ताज पाटिल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार मांची थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव निवासी जवाहिर भुईया अपनी पत्नी संपतिया और बेटी कौशिल्या तथा उसकी तीन वर्षीय बेटी नंदनी व कौशिल्या की बड़ी बहन का छह वर्षीय बेटे अमित कुमार के साथ जंगली रास्ते से पैदल झारखंड जा रहे था। रास्ते में गऊघाट के समीप सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश में बुजुर्ग दंपति भीगते रहे। पानी से बचने के लिए कौशल्या दोनों बच्चों को लेकर पुलिया में लगे ह्यूम पाइप के अंदर बैठ गई। उसी वक्त पहाड़ी क्षेत्र का अत्याधिक पानी पाइप से होकर गुजरने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्चों के साथ कौशिल्या बहते हुए काफी दूर चली गई। दंपती ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो वह भी बहने लगे। हालांकि किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला। दंपती ने जंगली इलकों में रहने वालों का जाकर घटना की जानकारी तो वे लोग पुलिस को सूचित किए। एसपी सलमान ताज पाटिल का कहना है कि बारिश से बचने के लिए पुलिया में लगी पाइप में बच्चों के साथ कौशिल्या बैठी थी। उसी समय पहाड़ से बारिश का पानी पुलिया से होते हुए गुजरा जिसमें कौशिल्या और दोनेां बच्चें पानी के बहाव में बह गए। तीनों के सिर में पत्थर से चोंट लगने से मौत हो गई। वहीं माता-पिता किसी तरह से खुद को बचाया।
प्रदीप चौबे