फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मरम्मत के दौरान गिरा बिजली का खंभा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

मरम्मत के दौरान गिरा बिजली का खंभा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 19 Jun 2019 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
मरम्मत के दौरान गिरा बिजली का खंभा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में बिजली के तार को जोड़ने के समय बुधवार की शाम बिजली का खंभा गिर गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शाम करीब पांच बजे दुम्हान गांव में दुद्धी- रेणुकूट मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार यादव ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानें। फिर एसडीएम कृपाशंकर पांडेय ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जाम समाप्त कराया। दुम्हान गांव में एक लाइनमैन बिजली का तार ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा। इस दौरान खंभा टूट कर गिर पड़ा। हालांकि लाइनमैन बाल-बाल बच गया लेकिन वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहां ग्राम प्रधान और अपना दल एस के विधान सभा अध्यक्ष रामसुरेश कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि जर्जर तार और खंभों के नाते आए दिन बिजली की समस्या हो रही। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। चक्का जाम की सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार यादव मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किये लेकिन ग्रामीण नही मानें। कुछ ही देर में एसडीएम केएस पांडेय वहां पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही तार और खंभे की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed