{"_id":"5d0a71318ebc3e53b40e463e","slug":"156096541113-sonbhadra-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की तर्ज पर मातृ एवं शिशु अस्पताल में होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की तर्ज पर मातृ एवं शिशु अस्पताल में होगा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर इमरजेंसी कक्ष, पुरुष, महिला वार्ड, ओपीडी सेंटर, पंजीकरण केंद्र, पोस्ट नेटल वार्ड, रोगी सहायता केंद्र, लेबर रूम, जच्चा-बच्चा केंद्र, एनआरसी सेन्टर, एसएनसीयू, पैथालॉजी सेंटर, एक्सरे रूम, दवा भंडारण कक्ष के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था का हाल जानने के बाद खामियों पर नाराजगी जताई। जिला अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। नवनिर्मित सौ बेड की मातृ एवं शिशु अस्पताल में एम्स की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाए मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा ाकि इस बात का ध्यान रखा जाए कि व्यवस्थागत कमियों के कारण अस्पताल ही बीमार न हो।
निदेशक ने मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमओ व सीएमएस को स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर तरीके से मुहैया कराने के निर्देश दिया। कार्मिकों की उपस्थिति को जानने के बाद समय से ड्यूटी को निर्वहन करने के निर्देश संबंधितों को दिया। कहा कि जिला अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखने के साथ ही आने वाले मरीजों, तीमारदारों के लिए शुद्ध पेयजल की मुकम्मल इंतेजामात किए जाए। मरीजों को भरपूर दवाएं मुहैया कराई जाए और बाहर से दवाएं कदापि न लिखी जाए।
इसके बाद निदेशक ने सौ बेड के शैय्या युक्त मातृ एवं शिशु भवन का निरीक्षण करते हुए अविलंब चालू कराते हुए एंडवास तकीनीकयुक्त एम्स जैसी जन स्वास्थ्य सुविधाये मुहैया कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सदर तहसील परिसर और दफ्तरों का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, रेकार्ड रूम, सग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग के साथ ही तहसील परिसर की साफ-सफाई को देखा। नोडल अधिकारी ने रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया और बस्ता खोलवाकर फसली वर्ष के कागजात देखें। डीएम और एसडीएम यमुना धर चौहान, तहसीलदार विकास पांडेय को सहेजते हुए कहा कि सप्ताह भर के अंदर लंबित मामलों का निस्तारण कर लिया जाए। उन्होंने कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय राबट्र्सगंज परिसर में जल संचयन के निमित्त बनाए जा रहे टाका/जल संचयन कूप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टाका/जल संचयन कूप के वैज्ञानिक महत्व को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया। जिले में जल संचयन के लिए चलाये गये अभियान के प्रति नोडल अधिकारी ने सन्तोष व्यक्त किया। डीपीआरों आरके भारती, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सीएमएएस डॉ. पीबी गौतम, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लापरवाही पर कार्यदायी संस्थाएं नपेंर्गी
जिले के नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की
जन स्वास्थ्य और गोवंश सुरक्षा पर विशेष ध्यान देेने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के नोडल अधिकारी/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें। जन स्वास्थ्य व गोवंश सुरक्षा पर विशेष ध्यान देें। लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि लक्षित योजनाओं को हरहाल में पूरा किया जाए। लापरवाही करने वाली कार्यदायी संस्थाओं/विभागों को चिह्नित कर जरूरत पडने पर प्रभावी कार्रवाई भी करें।
विद्युतीकरण, सरकारी भवनों/अस्पतालों, संपर्क मार्गाें, गोवंश आश्रय स्थलों आदि के निर्माण पर विशेष ध्यान देते हुए लक्षित योजनाओं के समय से पूरा करते हुए राज्य एवरेज को हरहाल में प्राप्त किया जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विभागों/कार्यदायी संस्थाओं को 15 दिनो के अन्दर लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।कहा कि जिन विभागों के विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के लिए रकम नहीं मिल सकी है, वे तत्काल अपनी मांग शासन स्तर पर भेजे और जो बजट प्राप्त हुए हैं, उसकी रिपोर्ट से भी अवगत कराए। शासन संदर्भ, मुख्यमंत्री संदर्भ, आईजीआरएस संदर्भ, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, परिषद आयुक्त व मुलाकाती संदर्भों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए।
जिलाधिकारी अंकित कुमार और मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील यादव, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला कृषि अधिकारी पियूष राय, परियोजना निदेशक आर.एस मौर्या, डूडा के परियोजना अधिकारी वीके निगम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जिले के नोडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी/निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंकज कुमार को जनहित मंच के संयोजक संतोष सिंह चंदेल ने मांगपत्र सौंपा। संतोष ने मांगपत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का केेंद्र बन चुका है। लंबे अरसे कुछ अधिकारी और कर्मचारी गिरोह बनाकर बगैर टेंडर के ही व्यापक पैमाने पर वित्तिय अनियमितता की गई है, जिसे आडिट टीम द्वारा पकड़ा गया है। लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। चहेते लिपिकों को एकाउंट का काम दिया गया है।